Instagram Ko Hack Hone Se Kaise Bachaye?

instagram-hack-hone-se-kaise-bachaye instagram-hack-hone-se-kaise-bachaye

नमस्कार दोस्तो आज हम बात करने वाले है अपने instagram ko hack hone se kaise bachaye. दोस्तो आप में से बहुत से लोग इंस्टाग्राम ऐप का इस्तेमाल करते होंगे। इंस्टाग्राम एक सोशल मीडिया ऐप है। कई सारे लोग इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते है और इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी कई सारे फोटो और वीडियोस डालते है। हम जब भी इसका इस्तेमाल करते है तो हमारे मन में सबसे पहले यह एक सवाल आता है की क्या हमारा इंस्टाग्राम सुरक्षित है? दोस्तो इंस्टाग्राम की सिक्योरिटी को जानने के लिए  हम इंस्टाग्राम के कुछ ऑप्शन और फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। हम जब भी Instagram का इस्तेमाल करते है तो उसके लिए हमारे पास कई सारे आप्शन रहते है जिसकी मदद से हम इस यह जान सकते है की क्या हमारा सोशल मीडिया अकाउंट सिक्योर है या नही।

इसके साथ ही हम यह भी जान पाते है की Instagram Account को हैक होने से कैसे बचाया जा सकता है और इसके अलावा हम ऐसी सेटिंग भी कर सकते है जिसकी मदद से हम अपने इंस्टाग्राम के  प्रोफाइल को सिक्योर और सुरक्षित कर सकते है।

इस आर्टिकल के माध्यम से आपको हम कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप अपनी प्रोफाइल को और अपने Instagram Account को सिक्योर कर सकते है और इसको हैक होने से बचा सकते है। इसके साथ ही आप अपने अकाउंट को दुसरे कई तरीकों से सुरक्षित रख सकते है जिसकी मदद से आप अपनी प्रोफाइल को सुरक्षित रख सकते है।

आइए विस्तारपूर्वक समझते है किस तरह से हम अपने Instagram Account को सुरक्षित रख सकते है। और कैसे इन तरीकों का इस्तेमाल करके  हम अपने  सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित बना सकते है।

Instagram ko hack hone se kaise bachaye

दोस्तो सभी सोशल मीडिया ऐप्स और वेबसाइट पर उनके सिक्योरिटी से जुड़े कुछ न कुछ सिक्योरिटी गाइडलाइंस जरूर होती है। और अगर आप उन सिक्योरिटी गाइडलाइंस को फॉलो करते है तो आपका अकाउंट कभी भी हैक नही होंगा। इंस्टाग्राम का सोशल मीडिया अकाउंट भी ऐसा ही है उसने भी अपने सभी यूजर्स के लिए उनके अकाउंट को सिक्योर करने के लिए सिक्योरिटी गाइडलाइंस बना के रखी है। और अगर कोई भी इंस्टाग्राम यूजर इन गाइडलाइन का पालन करता है तो उसका अकाउंट हैक होने से बच जायेगा।

1. मोबाइल नंबर हमेशा अपडेट रखे।

दोस्तो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को सिक्योर रखने के लिए जरूरी है की आप अपने अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर को हमेशा अपडेट और चालू रखे। अगर आपका नंबर किसी और के फोन में लगा हुआ है तब आपके इंस्टाग्राम अकाउंट के हैक होने के चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाते है। आपके अकाउंट को कोई भी बड़ी आसानी से चुरा सकता है। इसके अलावा अगर आपका मोबाइल नंबर भी बंद हो जाता है तब भी कोई आपका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर सकता है। और आपको इसकी खबर भी नहीं लगेगी।

आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक होने से बचाने के लिए हमेशा अपने अकाउंट को अपडेट रखना चाहिए। और समय समय पर अपने अकाउंट के पासवर्ड को बदलते रहना चाहिए और अपनी ओटीपी और पासवर्ड किसी के भी साथ नहीं शेयर करना चाहिए। क्युकी इससे आपके इंस्टाग्राम अकाउंट के हैक होने के चांस बहुत बढ़ जाते है।

2. Two Step Verification चालू कर दे।

दोस्तो इंस्टाग्राम अकाउंट को सेफ करने और हैक होने से बचाने के लिए आपको अपने अकाउंट का two step verification सेटिंग को जरूर चालू रखना चाहिए। Two step verification चालू करने से आपके फोन के अलावा अगर कोई दूसरा आपके इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉगिन करने की कोशिश करे तो तुरंत आपके फोन पर इसका मैसेज आ जाए। और इस बात की जानकारी आपके पास पहुंच जाए।

आपको मैसेज के जरिए ये भी पता चल जाएगा की कौन आपके अकाउंट में जबरदस्ती लॉगिन करने की कोशिश कर रहा है।ताकि आप तुरंत सतर्क हो जाए। Two step verification सेटिंग इंस्टाग्राम का सबसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स है। और आपको इसको जरूर चालू करके रखना चाहिए।

3. एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड का निर्माण करे।

दोस्तो आप अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट को बनाते समय एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड का इस्तेमाल करे। और कुछ ऐसा पासवर्ड बनाए जिसको कोई आसानी अनुमान ना लगा पाए। आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के पासवर्ड में अल्फाबेट, नंबर, स्पेशल कैरेक्टर, और सिंबल्स का इस्तेमाल करना चाहिए। उदाहरण के लिए “instamal852@” ।

दोस्तो एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड रखने के साथ ही आपको समय समय पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के पासवर्ड को बदलते भी रहना चाहिए। ताकि कोई भी आपके पासवर्ड को जान न पाए और उसमे लॉगिन ना कर पाए।

इन सब चीजों के साथ ही आपको अपने इंस्टाग्राम के पासवर्ड को आपको किसी को भी नही बताना चाहिए क्युकी अगर आप अपने इंस्टाग्राम के पासवर्ड को किसी को बता देते है। तब आपके इंस्टाग्राम के हैक होने के चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाते है।

4. अलग अलग डिवाइसेस में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लॉगिन ना करे।

आपको इंस्टाग्राम के सेफ्टी गाइडलाइंस में ये भी बताया जाता है की आपको किसी के भी फोन में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को नही लॉगिन करना चाहिए क्युकी इससे इंस्टाग्राम अकाउंट के हैक होने के चांस बहुत हद तक बढ़ जाते है। और आपके द्वारा किसी दूसरे अकाउंट में अपना अकाउंट लॉगिन करना आपको बहुत मंहगा भी साबित पड़ सकता है। और आप हमेशा के लिए अपने इंस्टाग्राम से अपना हाथ भी धो सकते है।

आपको हमेशा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपने फोन से ही लॉगिन करना चाहिए। जिससे की आपका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक न हो। कई बार दूसरे लोगो के फोन में बहुत से वायरस और मैलवेयर मौजूद हो सकते है और ऐसे मे आपका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के चांस काफी हद तक बढ़ जाता है।

5. Private Wifi पर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट कभी लॉगिन करे।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक होने से बचाने के लिए आपको किसी भी अनजान wifi से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट नही चलाना चाहिए। प्राइवेट wifi अक्सर लोगो के फोन के डाटा को चोरी कार्य है। और उसको किसी थर्ड पार्टी को बेच देती है। ऐसे स्थिति में अगर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लोगों करते है। तो आपके इंस्टाग्राम अकाउंट के हैक होने के चांस बहुत बढ़ जाते है।

किसी अन्य Wifi से जोड़ने का एक नुकसान यह भी है वो आपके डाटा को चुरा सकता है और आपको नुकसान पंहुचा सकता है। इतना ही नही किसी भी  फ्री Wifi के जुगाड के चक्कर में ना रहे और ना नही ऐसी किसी चीज़ और तकनीक का इस्तेमाल करे जिससे आपको तकलीफ हो और आपको मुसीबतों का सामना करना पड़े।

अंतिम शब्द

दोस्तो यहां पर हमने आपको apne instagram ko hack hone se kaise bachaye. इसके बारे में पूरी जानकारी दे दी है। और अगर आपको इससे जुड़ी जानकारी पसंद आई हो तो इसको अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे। और instagram से जुड़ा कोई भी प्रश्न हो तो उसको कॉमेंट बॉक्स में अवश्य पूछे।

One thought on “Instagram Ko Hack Hone Se Kaise Bachaye?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *